जमशेदपुर में घर में मिली युवक की लाश:कमरे में चारों तरफ पड़े मिले खून के छींटे, भाई ने कहा- मृतक की पत्नी पर है शक

जमशेदपुर में शुक्रवार को एक घर के कमरे में युवक की लाश मिली। युवक के शरीर से खून निकल रहा था। कमरे में चारों तरफ खून के छींटे मिले हैं। घटना सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडी कल्याण नगर की है। घटना के वक्त घर में युवक की पत्नी भी थी पर उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है। दरवाजा भी अंदर से बंद था। वहीं, मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई ने कहा-उन्हें भाई की पत्नी पर शक है। यह हत्या है, कोई दुर्घटना नहीं। 2013 में हुई थी शादी
मृतक की पहचान छवि लोहार के रूप में हुई है। छवि की रूबी लोहार से 2013 में शादी हुई थी। दोनों अपने दो बच्चों को बोर्डिंग स्कूल में पढ़ा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है। अलग-अलग कमरे मे सोये थे दोनों
घटना के वक्त घर में केवल छवि लोहार की पत्नी रूबी लोहार ही मौजूद थी। रूबी का कहना है कि छवि शराब के आदि थे और इसी कारण से विगत कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी। दवा भी चल रहा था, लेकिन वो भी कारगर नहीं था। बीती रात दोनों अलग-अलग कमरे में सोये थे। सुबह जब वो नींद से उठी तो देखा कि उनके पति अपने कमरे में पलंग पर खून से लथपथ गिरे पड़े हैं। रूबी का किसी दूसरे के साथ नाजायज संबंध है: संतोष लोहार
वहीं, मृतक के भाई संतोष लोहार इस घटना को हत्या मान रहे हैं। उनका कहना है कि वो भाई से अलग दूसरी जगह रहते हैं। आस पास के लोगों से उन्हें पता चला है कि रूबी का किसी दूसरे के साथ नाजायज संबंध है। इसलिए रूबी और उसके प्रेमी दोनों ने मिलकर भाई को मार डाला है। इस कारण वे घटना की जांच की मांग करते हैं। घटना की सूचना सुबह में मिली है। मृतक की पत्नी कुछ कह रही है और मृतक के भाई का कुछ और ही बयान है। फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। -विनय प्रसाद मण्डल, थाना प्रभारी, सीतारामडेरा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *