मानसा कोर्ट के बाहर फायरिंग मामले में वकील पर FIR:दो गुटों के बीच चैंबर को लेकर हुआ विवाद, ईंट और पत्थर भी चले

मानसा कोर्ट के बाहर चैंबर विवाद को लेकर दो वकील गुटों के बीच हुए झगड़े में एक एडवोकेट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 30 अप्रैल को हुई इस घटना में ईंट-पत्थर चलने के साथ फायरिंग भी की गई थी।थाना सिटी-2 के इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि रघुवीर सिंह की शिकायत पर एडवोकेट अमनिंदर सिंह मान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एडवोकेट पर आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। यह विवाद कोर्ट परिसर में एक चैंबर को लेकर दो वकील गुटों के बीच शुरू हुआ था। चैंबर पर जबरन कब्जा किया- वकील अमरिंदर सिंह
इससे पहले डीएसपी बूटा सिंह ने बताया था कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा था कि जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बार काउंसिल के अध्यक्ष के अनुसार, वकील अमरिंदर सिंह ने एक अन्य वकील के चैंबर पर जबरन कब्जा कर लिया था। इस मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से वकीलों के बीच तनाव चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *