पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर जागरूक करने निकाली साइकिल रैली

भास्कर न्यूज | कवर्धा भारत स्काउट्स और गाइड्स की स्थापना के 75वें हीरक जयंती वर्ष पर जिला संघ ने साइकिल संदेश रैली निकाली। इसका उद्देश्य पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना रहा। रैली सुबह 7 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर से शुरू हुई। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वीर स्तंभ चौक स्थित प्याऊ घर पर इसका समापन हुआ। रैली राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव और राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में हुई। उन्होंने इसे प्रेरणादायक अभियान बताया। करीब 5 किलोमीटर लंबी इस रैली में जिले के सीनियर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने भाग लिया। इस दौरान बैनर, पोस्टर, तख्तियों और साउंड सिस्टम के साथ नारों की गूंज ने लोगों का ध्यान खींचा। जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली में जनप्रतिनिधियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुद साइकिल चलाई। साथ ही पर्यावरण और जल संरक्षण में जनभागीदारी की मिसाल भी पेश की। पर्यावरण व जल संरक्षण का महत्व बताया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों सहित जिला सचिव नीलम यदु, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुजीत कुमार गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त स्काउट अजय चंद्रवंशी, गाइड भगवती हठीले,पुष्पराज सिंह ठाकुर, रोवर लीडर विजय कुमार साहू, रेंजर लीडर सोनाली चंद्रवंशी, गाइड कैप्टन पुष्पांजलि तिवारी, स्काउट मास्टर मालिकराम मरकाम, रोवर लीडर समीर खान शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *