सख्ती: सुशासन तिहार व जन मन योजना में लापरवाही पर नोटिस

भास्कर न्यूज | कवर्धा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और सुशासन तिहार के कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने सख्ती दिखाई। उन्होंने जनपद पंचायत बोड़ला, पंडरिया के सीईओ और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के विकासखंड समन्वयक बोड़ला को कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिए। वर्चुअल समीक्षा बैठक में त्रिपाठी ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और समय पर राशि जारी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के ग्रामीण परिवारों को आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। लेकिन लापरवाही के कारण योजना की गति धीमी है। सीईओ ने सभी जनपद पंचायतों को निर्देश दिए कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तेज गति से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। सभी निर्माणाधीन आवास वर्षा ऋतु से पहले पूरे करने का लक्ष्य तय किया गया है। ताकि हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *