लोक अदालत में 6500 से अधिक मामलों का निपटारा:आपसी सहमति से सुलझाए मामले, 9 लाख 82 हजार रुपए समझौता राशि तय

जिले के पिड़ावा में सिविल जज व न्यायिक मजिस्ट्रेट अमितेश कुमारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें राजीनामे के आधार पर कोर्ट में लंबित 53 प्रकरण और राजस्व मामलों के 1410 प्रकरण सहित प्रिलिटिगेशन के कुल 5106 प्रकरणों में 9 लाख 82 हजार 487 रुपए की राशि का समझौते से निपटारा किया। लोक अदालत बेंच अध्यक्ष अमितेश कुमारी, सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट, सदस्य एसडीएम दिनेश कुमार मीणा, उदय सिंह मीणा, सहायक अभियोजन अधिकारी की उपस्थिति में पक्षकारों के मध्य समझाइश कर राजीनामा का प्रयास किया। पक्षकारों के मध्य लोक अदालत की भावना से हुए राजीनामा के आधार पर कोर्ट में लंबित 53 प्रकरण व राजस्व मामलों के 1410 प्रकरण सहित प्रिलिटिगेशन के कुल 5106 प्रकरणों में 9 लाख 82 हजार 487 रुपए की राशि का समझौते से निस्तारण किया। लोक अदालत के सफल आयोजन में न्यायलयकर्मी शैलेश चतुर्वेदी रीडर, अरुण कुमार जैन, विकास सेहरावत, रतनलाल सोनी, कमलेश कुमार, विनोद शर्मा, श्यामलाल व अधिवक्ता कालूराम मेघवाल, ईश्वरसिंह चंद्रावत आदि अधिवक्ता ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *