हिमाचल निर्माता एवं पहले CM डॉ.परमार को भूली कांग्रेस:पूण्य तिथि पर शिमला में कोई कार्यक्रम नहीं, सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि देकर किया याद

हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को कांग्रेस सरकार भूल गई है। डॉ. परमार की आज पुण्यतिथि है। मगर इस मौके पर कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी द्वारा शिमला में कोई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने शुरू हो गए है, क्या कांग्रेस अपनी ही पार्टी के प्रथम मुख्यमंत्री को भुला चुकी है। सीएम-प्रतिभा ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया याद हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जरूर डॉ. परमार को श्रद्धांजलि दी है। मगर शिमला में कोई श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं हुआ। विपक्षी नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से डॉ. परमार के योगदान को याद किया। रिज पर लगी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने कोई नहीं पहुंचा शिमला के रिज पर पहले के पहले मुख्यमंत्री एवं प्रदेश निर्माता डॉ. परमार की प्रतिमा लगी हुई है। आमतौर पर यहां राज्य सरकार, जिला प्रशासन या फिर नगर निगम द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दे दी जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *