हाडौती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति की और से भीम राजपूत छात्रावास के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी व प्रतिभाशाली बालक बालिकाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से राजपूत समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान भामाशाह मेघराज सिंह ने यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन में 15 करोड रुपए दिए। कार्यक्रम में लाडपुरा से बीजेपी विधायक कल्पना देवी ने कहा कि भारत सोने को चिड़िया कहा जाता था। आज भी कई चीजे ऐसी है जो कि गलत पढ़ाई जा रही है। हमें हमारे इतिहास से वंचित करने का प्रयास किया गया। मुगलों और अंग्रेजों ने हमें जो पढ़ाया,वो हमारा इतिहास मूल रूप से नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वास्कोडिगामा ने भारत की खोज नहीं की। भारत तो बहुत सक्षम और समर्थ देश था। जिसे ढूंढता हुआ वास्कोडिगामा भारत आया। हमें इतिहास सही से नहीं पढाया गया। इसी प्रकार शून्य का आविष्कार, मेडिसिन की खोज इन सभी की खोज भारत में पहले ही हो चुकी है।भारत हर क्षेत्र में आगे है। विज्ञान, चिकित्सा शिक्षा में इतिहास को तोड मरोड़ कर पेश किया गया। हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि कोटा का इतिहास एक परिवार से नहीं, यहां कई लोगों ने बलिदान दिए हैं। हमें हमारा इतिहास याद रखना चाहिए। हमारी पारंपरिक वेशभूषा, सभ्यता और संस्कृति का हमें ज्ञान होना चाहिए।
छात्रावास से कई राजनीतिक सामाजिक आईपीएस आईएएस व खिलाड़ी निकले हैं। जिन्होंने देश में छात्रावास का नाम रोशन किया है। इस छात्रावास ने समाज को दृष्टि दी है। हमने यहां प्रेरणा सदन बनाया, क्षत्रिय संस्कृति का वातावरण तैयार किया है। कार्यक्रम में हॉस्टल की वेबसाइट का विमोचन भी किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह राठौड़, पूर्व सांसद व महाराव इज्यराज सिंह, बूंदी महाराज वंशवर्धन सिंह, मेघराज सिंह, जयदेव सिंह समिति के सचिव वीरेन्द्र सिंह शक्तावत मौजूद रहे।


