श्रीगंगानगर में कई कॉलोनियों में आया गंदा पानी:पाइप लाइनों में लीकेज बना कारण, सप्लाई से लोग हुए परेशान

श्रीगंगानगर में शहर की पाइप लाइनों में लीकेज से कई कॉलोनियों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन कॉलोनियों में बेहद गंदा पानी घरों तक पहुंचा। इससे लोग परेशान हुए। रविवार का दिन होने से शहर में कामकाजी महिलाएं छुट्‌टी के कारण जरूरी काम निपटाती हैं, लेकिन रविवार को पानी सप्लाई आई तो यह मटमैला रहा। इससे महिलाएं इसका पेयजल के रूप में स्टोरेज नहीं कर पाई। कुछ लोगों ने स्टोरेज किया भी तो पानी में फिटकरी का उपयोग किया। पानी का स्टोरेज करने के घंटों बाद पानी में मिट्‌टी की परत नजर आई। इन कॉलोनियों पर पड़ा असर
पाइप लाइनों में लीकेज का असर शहर के दुर्गा विहार, सुखाड़िया नगर, अशोक नगर ए और बी, रविदास नगर, हाउसिंग बोर्ड, मीरा चौक के आसपास की कॉलोनियों में गंदे पानी की सप्लाई हुई। इससे लोगों को खूब परेशान होना पड़ा। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनके यहां शाम के समय गंदे पानी की सप्लाई हुई। लीकेज बना कारण
पाइप लाइनों में लीकेज गंदे पानी की सप्लाई का कारण होने की आशंका जताई जा रही है। पीएचईडी के जेईएन अशोक छींपा ने बताया कि शहर के इंदिरा कॉलोनी इलाके में कई जगह एलएनटी के लीकेज संबंधी काम हो रहे हैं। ऐसे में गंदा पानी पहुंचने का कारण लीकेज हो सकता है। इसके बारे में जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *