अबोहर में जेई ने बचाई युवती की जान:स्कूटी से वाटर सप्लाई ऑफिस के पास पहुंची, बोली-सामान डालने आई, नहर में लगा दी छलांग

फाजिल्का के अबोहर में शुक्रवार को वाटर वर्क्स विभाग के जूनियर इंजीनियर ने एक युवती की जान बचाई। घटना दोपहर हनुमानगढ़ रोड स्थित नहर के पास की है। जेई को युवती की हरकतों से शक हुआ और युवती को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। युवती स्कूटी से वाटर सप्लाई ऑफिस के पास पहुंची। वहां मौजूद जेई को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछने पर युवती ने कहा कि वह कुछ सामान डालने आई है। इसके बाद अचानक उसने अपनी चप्पलें उतारीं और नहर में छलांग लगा दी। आसपास के कुछ लोग भी नहर में कूदे जेई ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नहर में छलांग लगाई। खुद पूरी तरह तैरना नहीं जानने के बावजूद उन्होंने युवती को बचाने का प्रयास किया। आसपास के कुछ तैराकी जानने वाले युवक भी मदद के लिए नहर में कूद पड़े। सभी के संयुक्त प्रयास से युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बेहोश अवस्था में युवती को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। युवती के नहर में कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *