कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस रद्द:महबूबाबाद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम, 23-29 मई तक ट्रेनें प्रभावित

दक्षिण पूर्व रेलवे के सिकंदराबाद रेल मंडल में तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। काजीपेट जंक्शन और खेरली सेक्शन के बीच पैच ट्रिपलिंग कार्य के लिए 23 से 29 मई तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 28 मई को रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22648 तिरुवनंतपुरम-कोरबा एक्सप्रेस भी 26 मई को रद्द कर दी गई है। महबूबाबाद स्टेशन पर किए जाने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन दोनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *