प्रागपुर के बीडीओ अशोक कुमार ने संभाला पदभार:62 पंचायतों में समान विकास का लक्ष्य, योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्रागपुर ब्लॉक में 32 वर्षों के अनुभवी अधिकारी अशोक कुमार ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर का कार्यभार संभाला है। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही महत्वपूर्ण घोषणाएं की। बीडीओ ने कहा कि हर माह 2 और 18 तारीख को पंचायत सचिवों और एनी अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें होगी। बैठकों में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे। सुधारात्मक कदमों पर विचार-विमर्श साथ ही बाधाओं और सुधारात्मक कदमों पर विचार-विमर्श होगा। अशोक कुमार ने सभी 62 पंचायतों में एक समान विकास का लक्ष्य रखा है। वे नियमित दौरे कर स्थानीय समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे। इससे योजनाओं का लाभ सीधे पात्र परिवारों तक पहुंचेगा। इससे पहले वे शिमला हेडक्वार्टर में बीडीओ के पद पर कार्यरत थे। दस्तावेज जमा करवाने की अपील बीपीएल आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2025 है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से जल्द दस्तावेज जमा करवाने की अपील की है। एक माह में जिओ-टैगिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। इससे डिजिटल रिकॉर्डिंग के जरिए योजना आधारित सहायता दी जा सकेगी। ओपन डोर पॉलिसी की घोषणा बीडीओ ने ‘ओपन डोर पॉलिसी’ की घोषणा की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति बिना सिफारिश के उनसे मिल सकता है। उनका मानना है कि खराब कार्यों की शिकायत करने वाला व्यक्ति सरकार का विरोधी नहीं, बल्कि हितैषी होता है। वह समय रहते आगाह कर बेहतर शासन में सहयोग करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *