खान विभाग का सालाना राजस्व 12980 करोड़ का लक्ष्य:प्रमुख सचिव टी रविकान्त बोले- एक हजार करोड़ रुपए प्रतिमाह राजस्व के साथ आगे बढ़े

खान विभाग के प्रमुख सचिव टी रविकांत ने कहा है कि विभाग को प्रतिमाह एक हजार करोड़ रुपए के राजस्व के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने का प्रदेश में माइनिंग सेक्टर में निवेश रोजगार और राजस्व संग्रहण का मासिक एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया। राज्य सरकार के स्तर पर एक्शन प्लान क्रियान्वयन की प्रति माह समीक्षा की जाएगी। प्रमुख सचिव माइन्स टी. रविकान्त शुक्रवार को सचिवालय से हाईब्रीड मोड पर खान विभाग के मुख्यालय और फील्ड स्तर के अधिकारियों से रूबरू हो रहे थे। गत वित्तीय वर्ष में विभागीय अधिकारियों की ओर से 23.69 फीसदी की विकास दर के साथ राजस्व संग्रहण की सराहना की। उन्होंने कहा- इस साल 12980 करोड़ का राजस्व संग्रहण के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास होंगे। टी. रविकान्त ने जब्त खनिजों की तत्काल नीलामी के निर्देश दिए। इससे अवैध गतिविधि के खिलाफ सरकार की जब्त खनिज के खुर्द बुर्द होने या कम होने की संभावना नहीं होती है। राजस्व प्राप्त होता है। निदेशक माइन्स दीपक तंवर ने बताया- अप्रैल माह में विभाग द्वारा पिछले वित्त वर्ष के 613 करोड़ 55 लाख के राजस्व संग्रहण की तुलना में अप्रैल,25 में करीब 623 करोड रु. से अधिक की वसूली की है। विभाग चालू राजस्व के साथ ही बकाया वसूली और राजस्व संग्रहण बढ़ाने के सभी संभावित क्षेत्रों में समन्वित व योजनाबद्ध प्रयास करते हुए राजस्व लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *