जेकेके में आर्ट एंड कल्चरल फेस्ट 2025 शुरू:कला और संस्कृति की झलक नजर आई, सचिवालय के कर्मचारियों ने भी दिखाई क्रिएटिविटी

राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ, जयपुर की ओर से प्रस्तुत और आर्ट एक्सप्रेस व नमस्ते इंडिया इंटरनेशनल के संयुक्त सहयोग से जवाहर कला केन्द्र में आर्ट एंड कल्चरल फेस्ट- 2025 का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डॉ. भागचंद बधाल, आरएएस (सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) की ओर से किया गया। इस आयोजन ने जेकेके की आर्ट गैलेरी को कला, रंग और संस्कृति के संगम में बदल दिया। संवेदनशील संचालन, सजीव प्रस्तुति कार्यक्रम का संचालन कला और साहित्य की अभिरुचि रखने वाली बबिता हाड़ा और डॉ. नितिन के. कृष्णा की ओर से किया गया, जिन्होंने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों को विषय से जोड़ने का कार्य बखूबी निभाया। फेस्ट में भारत के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट चित्रकला, फोटोग्राफी और हस्तशिल्प कृतियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में ग्रामीण जनजीवन की सहज झलक और महिलाओं के भावपूर्ण पोट्रेट विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इस आयोजन में अमेच्योर कलाकारों को भी अपनी रचनात्मकता दिखाने का सुनहरा अवसर मिला, जिन्होंने विभिन्न माध्यमों जैसे वॉटर कलर, एक्रिलिक, चारकोल और मिक्स मीडिया में सुंदर कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। आयोजकों ने बताया कि आर्ट एंड कल्चरल फेस्ट- 2025 न केवल एक प्रदर्शनी है, बल्कि कलाकारों और दर्शकों के बीच, शहर और उसकी सांस्कृतिक जड़ों के बीच एक संवाद है। यह फेस्ट जयपुर के कला प्रेमियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन कर सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *