खैरथल में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:50 हजार लीटर वॉश को किया नष्ट, 40 से ज्यादा भट्टियों को तोड़ा

खैरथल-तिजारा जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। जिला एसपी मनीष कुमार चौधरी के निर्देशन और एएसपी राजेन्द्र सिंह निर्वाण के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने महरमपुर, दोहड़ा, बसई बिरथल, बैहरोज, बाप डोली, सिलगांव, रामनगर, मुंडावर, ततारपुर, कोटकासिम, खैरथल और किशनगढ़बास सहित कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान लगभग 50 हजार लीटर वॉश को नष्ट किया गया। साथ ही 40 से अधिक अवैध भट्टियों को भी तोड़ा गया। पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के उपकरण और रसायनों को भी जब्त कर नष्ट किया। मुंडावर, ततारपुर, कोटकासिम, खैरथल और किशनगढ़बास थानों की टीमों ने इस कार्रवाई में हिस्सा लिया। एएसपी राजेन्द्र सिंह निर्वाण के अनुसार, यह अभियान पहले से जुटाई गई खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *