ग्राहक बनकर घुसे लुटेरे, 12 लाख के जेवर और 80 हजार कैश लूट ले गए

लुटेरों ने दुकान संचालक पर की फायरिंग, गोली नहीं लगी तो पिस्टल मारकर सिर फोड़ा ओरमांझी के ब्लॉक चौक स्थित जय हिंद ज्वेलर्स से चार हथियारबंद लुटेरों ने 12 लाख के जेवर और 80 हजार रुपए लूट लिए। घटना गुरुवार शाम करीब 4:45 बजे घटी। ग्राहक बनकर पहुंचे लुटेरों ने दुकान संचालक सुधीर कुमार सोनी पर फायरिंग भी की। लेकिन गोली सिर के ऊपर से निकल गई। इसके बाद लुटेरों ने पिस्टल की बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। लुटेरों के भागते समय सुधीर ने लुटेरों का पीछा करते हुए शोर मचाया। शोर सुनकर लोग जुटे, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुधीर को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सुधीर ने कहा- गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे थे। मैं दुकान पर बैठा था। बारिश की वजह से कोई ग्राहक नहीं था। तभी दो युवक दुकान में पहुंचे और अंगूठी दिखाने को कहा। मैं काउंटर से अंगूठी निकाल रहा था, तभी दो और युवक दुकान में पहुंचे और पिस्टल तान दी। काउंटर में रखे जेवर लूटने लगे। कैश काउंटर की ओर हाथ बढ़ाया तो मैंने विरोध किया। इस पर उन्होंने गोली चला दी, जो मेरे सिर के ऊपर से निकल गई। इसके बाद पिस्टल की बट से हमला कर दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद चारों लुटेरे दो बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बाहर का गिरोह होने की आशंका : एसएसपी दो लुटेरों ने पहन रखा था हेलमेट, दो ने लगा रखा था मास्क, नहीं मिला सुराग सुधीर सोनी ने कहा कि सभी लुटेरों ने अपना चेहरा छिपा रखा था। दो लुटेरों ने हेलमेट पहन रखा था तो दो ने मास्क लगा रखा था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। लेकिन चेहरा ढंके होने की वजह से पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस टेक्निकल सेल की मदद ले रही है। गुप्तचरों से भी लुटेरों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन शुक्रवार देर रात तक पुलिस को लुटेरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। ओरमांझी में जय हिंद ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूटपाट इसी जेवर दुकान में शुक्रवार शाम हुई लूट की वारदात।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *