रांची | रांची में शुक्रवार को मिस यूनिवर्स के स्टेट राउंड की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की युवतियों ने भाग लिया। रांची की पूर्व मिस इंडिया झारखंड रिया तिर्की ने ‘मिस यूनिवर्स झारखंड-2025’ का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ मिस यूनिवर्स ओडिशा अनुष्का घोष और मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ अंजलि पवार बनीं।


