बकाया रकम की वसूली को लेकर कोर्ट ने फ्रीज किया एचईसी का बैंक अकाउंट

रांची | कोर्ट के आदेश पर एक बार फिर 8 साल पुराने बकाया की वसूली को लेकर एचईसी के केनरा बैंक स्थित बैंक अकाउंट को फ्रीज किया गया है। शुक्रवार को सिविल कोर्ट के नाजिर जीशान इकबाल की टीम धुर्वा स्थित केनरा बैंक पहुंची और एचईसी के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने की कार्रवाई पूरी की। इससे पहले एग्जीक्यूशन मुकदमा 254/ 2022 की सुनवाई करते हुए कमर्शियल कोर्ट के स्पेशल जज चंद्रभानु कुमार की अदालत ने बकाया राशि की वसूली करने को लेकर एचईसी के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने का आदेश पारित किया था। वर्ष 2016 से एलमेक ने एचईसी में कई वर्षों तक मेंटेनेंस कार्य संचालित किया। इसके एवज में एचईसी से एलमेक कम्पनी ने अपनी राशि का दावा किया, लेकिन एचईसी द्वारा एलमेक को 29 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *