रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करेंगे। यह कार्यक्रम खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे शुरू होगा। हाईकोर्ट के स्तर पर गठित झारखंड अधिवक्ता कल्याण कोष निधि न्यासी समिति के तहत निबंधित अधिवक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रति अधिवक्ता सालाना 6000 रुपए का प्रीमियम सरकार झारखंड अधिवक्ता कल्याण कोष निधि न्यासी समिति को देगा। फिर समिति यह प्रीमियम बीमा कंपनी को देगी। यह लाभ अधिवक्ताओं के आश्रितों को भी मिलेगा। अधिवक्ता के पति, प|ी, पुत्र, वैध दत्तक पुत्र (25 साल तक बेरोजगार हो), पुत्री (अविवाहित, विधवा या परित्यक्ता), नाबालिग भाई, अविवाहित बहन ओर आश्रित माता-पिता (जिनकी पेंशन 9000 रुपए से कम हो) इसके दायरे में आएंगे। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इसका लाभ मिलेगा।


