रांची| संविधान बचाआे महारैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. सिरीबेला प्रसाद शुक्रवार को रांची पहुंचे। वहां से सीधे पुराना विधानसभा मैदान जाकर उन्होंने रैली की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, प्रदीप कुमार बलमुचू, बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर, शहजादा अनवर, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रविंद्र सिंह, डॉ. कुमार राजा आदि मौजूद थे।


