रांची | सीएम हेमंत सोरेन के विदेश दौरे से लौटने के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सीएम से शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में राज्य की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। भेंट के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि अब तक राज्य के जितने भी मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर गए, उनमें सबसे सफल दौरा हेमंत सोरेन का रहा है। राज्य की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए सीएम निवेशकों को आमंत्रित करने गए थे। अगर छोटे निवेशक भी आए, तो राज्य का बेहतर विकास होगा।


