मुरली बजाने वाले श्याम तू आना मेरी गलियों में…

लुधियाना| भगवान भवन कुंदन पुरी, वृंदावन रोड स्थित शिव मंदिर के नजदीक महिला मंडल द्वारा बीते कई वर्षों से प्रतिदिन संकीर्तन कर प्रभु का गुणगान किया जा रहा है। मंदिर प्रांगण में हर पर्व श्रद्धा से मनाया जाता है और वर्ष में एक बार भागवत कथा का आयोजन भी किया जाता है। संकीर्तन में वीना, दर्शना, सुनीता, प्रेम रेणू और ममता उप्पल शामिल होकर भक्ति रस में सबको सराबोर करती हैं। हाल ही में आयोजित संकीर्तन में वीना जी ने मुरली बजाने वाले श्याम तू आना मेरी गलियों में, विष को अमृत बनाने वाले श्याम तू आना मेरी गलियों में, साईं दया करना, मेरे साईं कृपा करना, मेरा घर भी आज साईं तेरा मंदिर हो जाए, मुंह मोड़ जिधर देखूं तेरा दर्शन हो जाए’ जैसे भावपूर्ण भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। वीना जी ने बताया कि मंदिर में महिलाओं द्वारा नियमित रूप से प्रभु आराधना की जाती है। यहां की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हर आयोजन महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है। मंदिर प्रांगण में प्रभु की आरती के साथ प्रतिदिन संकीर्तन को विराम दिया जाता है। भक्तों की बढ़ती भागीदारी इस भक्ति परंपरा की लोकप्रियता का प्रमाण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *