लुधियाना| सेक्टर 32 स्थित एचवीएम स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए केलीग्राफी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें सुंदर हस्तलेखन, संतुलित रिक्त स्थान और कलात्मक प्रस्तुति के आधार पर छात्रों ने अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सुलेख के महत्व को समझाना, एकाग्रता और सौंदर्यबोध को बढ़ाना था। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


