लुधियाना| बीआरएस नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में 3 मई को मंदिर कमेटी द्वारा महा संकीर्तन करवाया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता प्रधान सुनील शारदा करेंगे। कार्यक्रम रात 8 बजे शुरू होगा। रसिक संत बाबा चित्र और विचित्र बिहारी दास जी भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। श्रद्धालु ठाकुर श्री बांके बिहारी व श्री राधा रानी की भक्ति में लीन होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई और निमंत्रण पत्र बांटने शुरू कर दिए गए हैं। इस मौके पर हरकेश गुप्ता, प्रहलाद, प्रिंस वालिया, जगदीश कल्हण, नीरज जैन, संजीव सचदेवा शेरू, रविन्द्र कौशिक आदि उपस्थित थे।


