ग्रेवाल का मान सरकार पर तीखा हमला:भाजपा ने हरियाणा को पानी न देने के मुद्दे पर फिरोजपुर रोड पर सीएम मान का पुतला फूंका

भास्कर न्यूज|लुधियाना भाजपा ने हरियाणा को पानी नहीं देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आप सरकार पर झूठ और फरेब की राजनीति करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिरोजपुर रोड पर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष धरना प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने आप के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका। भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, सचिव रेनू थापर, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी आदि ने कहा कि जब से आप सरकार सत्ता में आई है तब से पंजाब में वह हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। राज्य में लॉ एंड ऑर्डर फेल है और दिनदहाड़े आपराधिक वारदातें हो रही हैं। गैंगस्टर्स हावी हो रहे हैं और लोगों का कारोबार करना मुश्किल हो गया है। हरियाणा को पानी के मुद्दे पर आप सरकार भाजपा को कोस रही है जो सही नहीं है। भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सरपाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री परवीन बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष वर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार पिछले 3 सालों से पंजाब की जनता को गुमराह कर रही हैं। लेकिन अब उनकी असलियत जनता के सामने आ चुकी है। दीपू शर्मा, महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा शर्मा, सीमा वर्मा, संतोष विज ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ने के कारण इंडस्ट्रीज पलायन करने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त हैं। वेस्ट में उपचुनाव होने हैं जहां पूरी सरकारी मशीनरी उतार दी गई है और अन्य वार्डों को उपेक्षित किया गया है। प्रदर्शन के दौरान अशोक लुंबा, राजिंदर खत्री, रमेश कालिया, जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, डॉ. निर्मल नय्यर, मनीष चोपड़ा,सुमन वर्मा, हर्ष शर्मा, अश्वनी टंडन, नवल जैन, लक्की शर्मा, पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा, रोहित सिक्का, पार्षद सुनील मोदगिल,इंदर अग्रवाल, विपन विनायक,हैपी,रुचि विशाल गुलाटी, विशाल गुलाटी, अनिल भारद्वाज, जतिंदर गोरियां, पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुग, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता, गुरदीप सिंह गोशा, जिला सचिव सतनाम सिंह सेठी आदि मौजूद थे। सरदार विनीत पाल मोंगा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व भाजपा के सीनियर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *