नीट यूजी परीक्षा 4 को रांची के 22 केन्द्रों पर, 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट (यूजी) परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया जाएगा। रांची में परीक्षा के लिए 22 केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर प्रथम पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बहे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश मिलेगा। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने इससे संबंधित निर्देश जारी किया है। निर्धारित क्षेत्र में सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक पांच या पांच से अधिक लोगों के जमा होने, ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करने, हरवे-हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है। परीक्षा को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद है। आसपास के इलाकों में नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों के साथ जमा होने पर रोक लगा दिया है। इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल दीपाटोली, उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, संत अन्ना गर्ल्स हाईस्कूल, संत जॉन हाईस्कूल, एएसटीवीएस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शहीद चौक, मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बीआईटी मोड़, गवर्नमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल बरियातू, गवर्नमेंट गर्ल्स +2 हाईस्कूल कांके सिमरटोली, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय हिनू, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, मारवाड़ी ब्वॉयज कॉलेज, लेक रोड,पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, सीआरपीएफ धुर्वा, केन्द्रीय विद्यालय एचईसी, गोस्सनर कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नामकुम, रांची यूनिवर्सिटी के मल्टीपर्पस एग्जामिनेशन हॉल, मोरहाबादी को केंद्र बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *