रांची | रांची एयरपोर्ट पर किसी यात्री ने बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया। इस वजह से विमान ग्राउंडेड करना पड़ा। इस कारण कई पैसेंजर को दूसरे विमान से भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में किसी पैसेंजर ने इमरजेंसी गेट खोला था। हालांकि यह गेट थोड़ा ही खुला था। थोड़ी देर विमान ग्रांउड पर ही रहा। करीब आधे घंटे बाद विमान ने फिर से उड़ान भरी। इस दौरान यात्री परेशान रहे। इमरजेंसी गेट खुलने के बाद इसमें सवार करीब एक दर्जन पैसेंजर को एयरइंडिया एक्सप्रेस के दूसरे विमान से शाम को भेजा गया।


