कोकर साधु मैदान के पास धराया चेन स्नैचर, चार अन्य किये गये गिरफ्तार

रांची | सदर थाना क्षेत्र स्थित साधु मैदान के पास से पुलिस ने एक चेन स्नैचर को पकड़ा जिसके बाद पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम मो. अयाज अहमद उर्फ रजत, मो. शाहिद, प्रेम कुमार वर्मा और राजकुमार है। मो. अयाज गिरोह का सरगना है और वह मोबाइल का दुकान भी चलाता है। प्रेम व राजकुमार के अलग-अलग जगहों पर ज्वेलरी दुकान है जहां छिनतई का चेन बेचा जाता था। सभी आरोपी लोअर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अयाज ने बताया है कि जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में वह चेन स्नैचर बन गया। वह चेन छिनतई करने के बाद मो. शाहिद को सौंप देता था। शाहिद ही प्रेम और राजकुमार के ज्वेलरी दुकान में जाकर छिनतई किया हुआ चेन बेचता था। दोनों दुकान संचालक आधे दाम में चेन खरीदते थे। पुलिस ने 16 ग्राम गलाया सोना बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *