रांची | गुमला के डुमरी से रांची पहुंचे एसएसबी जवान विनोद उरांव को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके खाते से 76 हजार की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़ित जवान के साले बलिराम कुजूर ने पंडरा ओपी में एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में बलिराम ने कहा है कि उसके बहनोई एसएसबी जवान हैं और फिलहाल छुट्टी पर हैं। 28 अप्रैल को उनसे मिलने के लिए डुमरी से रांची पहुंचे थे। शाम लगभग 4.30 बजे वह आईटीआई बस स्टैंड पहुंचे जिसके बाद भगिनी वर्षा कुजुर ने फोन पर संपर्क करने का काफी प्रयास किया। इसी दौरान उसके मोबाइल पर चार बार मैसेज आया जिसमें पैसे निकासी की जानकारी मिली।


