पंजाब में पारा औसतन 5.5 डिग्री गिरा:सामान्य से 8.3 डिग्री की गिरावट; आज यलो अलर्ट जारी, 7 मई तक तेज हवाएं चलेंगी

पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है। 2 मई 2025 को राज्य में अधिकतम तापमान औसतन 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस गिरावट के कारण सभी जिलों का तापमान 34 डिग्री से नीचे आ गया, जो 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा था। पंजाब में गुरदासपुर सबसे अधिक गर्म रहा, जहां तापमान 33.5°C रिकॉर्ड किया गया। प्रमुख जिलों में तापमान- कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जैसे पठानकोट और अमृतसर में बारिश ट्रेस की गई है। अधिकतर जिलों में बारिश नहीं हुई, लेकिन हल्के बादलों की सक्रियता ने तापमान को नीचे बनाए रखा। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4 मई तक अधिकतर जिलों में छिटपुट बारिश होगी। 5 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर समेत कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। इस दिन राज्य में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया गया है। 6 मई को फिर बारिश कुछ हिस्सों में सीमित रहने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गिरा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन की तरह पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर बना हुआ है। इसी कारण राज्य में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी व छुटपुट बारिश हो रही है। परिणाम स्वरूप तापमान में गिरावट हो रही है
आने वाले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। कुछ दिन मौसम सामान्य रहने के बाद आने वाले दिनों में दोबारा तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। जानें आज कैसा रहेगा मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 17.7 डिग्री से 37.32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 23 डिग्री से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20.9 डिग्री से 39.8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 21.7 डिग्री से 39.4 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 25.4 डिग्री से 38.8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *