जालंधर| श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर शेखां बाजार में भक्तों की ओर से श्री बालाजी महाराज की चौकी वीरवार को करवाई गई। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन किया। ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में प्रधान रमन अरोड़ा ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। उन्होंने हनुमान चालीसा पाठ, लाल लंगोटे वाला मेरा यार है व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। कार्यक्रम के अंत में मेहंदीपुर बालाजी धाम से लाए गए पवित्र जल से भक्तों पर अमृतवर्षा की गई।


