जालंधर| भारत विकास परिषद जालंधर गौरव के नए चुने गए पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह चार मई को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी संबंधी वीरवार को बैठक की गई। इसमें क्षेत्रीय संयुक्त सचिव राजेन्द्र ऋषि, प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख एडवोकेट शिव कुमार सोनिक, जिला कोऑर्डिनेटर राकेश चन्द्र, अशवनी मल्होत्रा, सुभाष गुप्ता, नीरज खन्ना, यश मित्तल, राजीव गुम्बर, शम्मी कपूर, महेश लाल, जेपी सिंह, रोशन मित्तल, वीके दुग्गल, महिला प्रमुख वीणा के अलावा अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।


