तरसेम भोला को मिली रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट द्वारा जिला गवर्नर डॉ. पीएस ग्रोवर के सम्मान और जिला सचिव कर्नल कमलजीत सिंह अनेजा की क्लब की आधिकारिक यात्रा के लिए समारोह का आयोजन वीरवार को किया गया। इस मौके पर डॉ. ग्रोवर ने क्लब के परमानेंट प्रोजेक्ट डॉ. केएसजी मेमोरियल चेरिटेबल डिस्पेंसरी का दौरा किया। इसके बाद वे क्लब की ओर से न्यू रूबी अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर में पहुंचे। इसमें 20 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। सदस्यों ने जरूरतमंद महिला को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर भेंट की। दोनों प्रोजेक्ट्स क्लब के सलाहकार डॉ. एसपीएस ग्रोवर की प्रेरणा से किए गए। तरसेम सिंह भोला को वर्ष 2025-26 के लिए क्लब का अध्यक्ष घोषित किया गया। सचिव तरसेम सिंह भोला ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. एसपीएस ग्रोवर ने क्लब की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. एचएस पॉल, गुनिंदर कौर, डॉ. नवनीत अरोड़ा, पूजा कपूर, डॉ. जशनीव कपूर, एसएस नंदा, एसएस विज, दलजीत सिंह विरदी, इंजीनियर कुलदीप सिंह, डॉ. सुषमा चावला व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *