ब्राह्मण अधिकार सुरक्षा संघ ने मनाई भगवान परशुराम जयंती

जालंधर| लाडोवाली रोड पर भगवान परशुराम जी की जयंती पर ब्राह्मण अधिकार सुरक्षा संघ की ओर से डॉ. विनीत शर्मा की अध्‍यक्षता में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं सभी ने पहलगाम में हुए हमले की निंदा करते हुए देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मुख्य मेहमान किशनलाल शर्मा ने देशवासियों को भगवान परशुराम जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जीवन साहस, युद्ध कौशल, शांति, धैर्य और विवेक का अनुपम उदाहरण है। ब्राह्मण अधिकार सुरक्षा संघ के अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि समाज को भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए एकजुटता पर बल देना चाहिए। इस अवसर पर राजिंदर गोसाई, राकेश कालिया, चन्दन भनोट, अजय भनोट, अजमेर सिंह बादल, कृति शर्मा, भावेश गोसाई, सुरेंदर गोसाई, राधिका गोसाई, नव्या, रजत, निशा कुमारी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *