वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे 6 लोग हथियारों सहित गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अमृतसर लोपोके पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 6 पिस्टल, 21 राउंड, 2 मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल और 2 लाख रुपए नकली करेंसी बरामद की है। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि किसी वारदात को अंजाम देने वाले 6 लोग बोपाराए पुल के पास खड़े हैं। जिस पर पुलिस ने वहां रेड कर हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष कुमार निवासी तरनतारन, विशाल निवासी इस्लामाबाद, कारणदीप सिंह, कश्मीर सिंह निवासी तरनतारन, अर्शदीप सिंह निवासी लाहौरी मिल और जशनदीप सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज करते हुए आगे जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के पुलिस रिकोर्ड खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *