अमृतसर| श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल गोल्डन एवेन्यू के विद्यार्थियों ने आईसीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। सैशन 2024-25 में कुल 107 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रभनूर कौर ने 94% अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। 75 विद्यार्थियों ने मेरिट पोजीशन हासिल की। स्कूल चीफ खालसा दीवान के नेतृत्व में प्रधान सरदार इंद्रबीर सिंह निज्जर के दिशा-निर्देशों में संचालित होता है। स्कूल के मेंबर इंचार्ज अजीत सिंह बसरा और जसपाल सिंह ढिल्लों ने विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी। प्रिं. सतबीर कौर ने बताया कि इस सफलता पर स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


