पाक ने वाघा गेट खोला 27 पाक नागरिक लौटे

अमृतसर | जेएंडके स्थित पहलगाम हमले के बाद पैदा तनाव में पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह 10 बजे एक बार फिर वाघा गेट को अपने नागरिकों के लिए खोल दिया। देर शाम तक 27 पाकिस्तानी नागरिक अपने वतन लौट गए। वीरवार को पाक ने गेट नहीं खोला था। पाकिस्तान ने 1 मई को अपने नागरिकों को लेने से इनकार कर दिया था, जिस कारण पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर पर फंस गए थे। अटारी सीमा पर फंसे 27 पाकिस्तानी नागरिकों में हिंदू भी शामिल थे, जिन्होंने अपने पूर्वजों की अस्थियां हरिद्वार जाकर गंगा में विसर्जित की थीं, जो वतन लौट गए। गौर हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा विवाद को लेकर गत दिन 30 अप्रैल तक 1008 पाकिस्तानी नागरिक अपने वतन लौट चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *