रुबी बने प्रबंधक, जत्थेदार गड़गज्ज ने किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने एसजीपीसी अधिकारी रजिंदर सिंह रुबी को उनकी गुरुद्वारा प्रबंधन प्रति सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें श्री हरमंदर साहिब की परिक्रमा का मैनेजर मनोनीत किया है। श्री अकालतख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने अनथक एवं मेहनती अधिकारी रुबी को श्री अकालतख्त सचिवालय में आज सिरोपा भेंट कर विशेष तौर से सम्मानित किया। उनके साथ श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य प्रबंधक भगवंत सिंह भी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *