अमृतसर| श्रीकांत की कमा कोटी तमिलनाडु से प्रतिनिधि शंकराचार्य के सदस्य शुक्रवार को दुर्ग्याणा मंदिर माथा टेकने पहुंचे। जिसमें सिरुगमणि गोकुल कृष्ण घनपाठी, पुदुक्कोट्टै मणिकंठ शास्त्री, कृष्ण मुरारी वेदपाठी, सिरुगमणि भरतराम घनपाठी, अरुण प्रसन्न शर्मा, बाल सुब्रह्मण्य शर्मा ने मिलकर श्री लक्ष्मी नारायण जी का आशीर्वाद लिया। इसी दौरान पुजारियों ने उन्हें भगवान का प्रसाद आशीर्वाद के रूप में भेंट किया। इस मौके पर दुर्ग्याणा कमेटी की प्रधान प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने उन्हें मंदिर का मॉडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।


