गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में प्रभु श्री राम जी का राजतिलक उत्सव मनाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा तीर्थ परिसर में स्थित गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में जानकी नवमी के उपलक्ष्य में श्री राम रामचरित मानस पाठ का आयोजन चल रहा है। जिसमें शुक्रवार को प्रभु श्री राम जी का राजतिलक उत्सव मनाया गया। सुबह साढ़े 8 बजे विशेष आरती की गई। जिसमें धर्मपाल जी की ओर से गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा किए। वहीं कथा में राम जी को राजतिलक का वर्णन किया गया। प्रभु के राज तिलक होने पर मंदिर में बैठे भक्तों ने प्रभु श्री राम जी की जयघोष की। इस मौके पर धर्मपाल जी ने बताया कि 5 मई सुबह 6:15 बजे वेद मंत्रोच्चारण से गोस्वामी तुलसीदास जी के दुग्ध से स्नान करवाए जाएंगे। जबकि ब्राह्मण पूजन के बाद हरिनाम संकीर्तन और शृंगार आरती की जाएगी। वहीं 8 बजे से श्री रामायण जी का पाठ को विराम दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *