जय श्री राम के जयकारों की बीच निकाली शोभायात्रा

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा कमेटी के न्यू अमृतसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा में कई भक्तजन पहुंचे। शाम 4 बजे से लेकर रात तक निकाली शोभायात्रा में सुंदर फूलों से सजी पालकी में ठाकुर जी को विराजमान किया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने श्री राम के जयकारे लगाते ही ठाकुर जी पर पुष्प वर्षा की। पंडितों ने मिलकर सबसे पहले मंत्रोच्चारण से सभी विग्रहों की पूजा अर्चना करके तिलक लगाया और ठाकुर जी के सिर पर सुंदर पगड़ी बांधी सजाई। बैंड बाजे और ढोल की थाप पर मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा न्यू अमृतसर के कई इलाकों में पहुंची। यहां रास्ते में प्रभु दर्शनों को खड़े भक्तों ने प्रभु की आरती उतारी और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। भजन गायकों की तरफ से यात्रा के पीछे-पीछे हरिनाम संकीर्तन किया गया। इस मौके पर कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना ने बताया कि 3 मई को सुबह 10 बजे सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। जिसमें अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के महामंत्री चंपत राय, स्वामी अनिरूद्व शर्मा और आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस शोभायात्रा में संरक्षक शरत सेखड़ी, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीधर, बिमल अरोड़ा, अनिल शर्मा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *