भागवत कथा सुनने से मुक्ति का मार्ग मिलता है : धर्मेंद्र

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिरकी बंदा बाजार स्थित शिवाला गंगाराम में श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। व्यास गद्दी पर विराजमान धर्मेंद्र गोस्वामी महाराज की ओर से भगवान की लीलाओं का बखान किया। महाराज ने राजा परीक्षित और शुकदेव जी के बीच हुए संवाद का उल्लेख करता हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जीव को मुक्ति का मार्ग मिल जाता है। उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित ने सात दिन में मौत का शाप मिलने पर शुकदेव जी से मुक्ति का मार्ग पूछा। इस पर शुकदेव जी ने कहा कि सबसे पहले व्यक्ति को संसार से मन हटाकर परमात्मा के चरणों में लगाना चाहिए। कथा व्यास ने शिव चरित्र, कपिल देवाहुति संवाद, ध्रुव चरित्र का वर्णन करके श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *