उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

रिगनी | वंदे मातरम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें केजी-1 की सांची सिदार ने 95% अंक प्राप्त किए। केजी-2 में खुशबू साहू ने 99.5% अंक हासिल किए। पहली कक्षा में चंद्र किरण देवांगन ने 97% अंक पाए। दूसरी कक्षा में दीपांशु पटेल ने 97% अंक प्राप्त किए। तीसरी कक्षा में सौम्या आदित्य ने 97.5% अंक हासिल किए। चौथी कक्षा में टिया आदित्य ने 98.5% अंक पाए। छठवीं कक्षा में गौरव देवांगन ने 91% अंक प्राप्त किए। सातवीं कक्षा में प्रावी आदित्य ने 96.5% अंक हासिल किए। नवमी कक्षा में गरिमा यादव ने 88% अंक पाए। ग्यारहवीं कक्षा में गुंजन साहू ने 89.6% अंक प्राप्त किए। सभी ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य बीपी कश्यप, संचालक सौरभ आदित्य, जेके साहू, व्याख्याता दिनेश शर्मा, मनीष यादव, एस के बर्मन, एचपी मनहर, सुश्री पायल देवांगन, चांदनी देवांगन, उर्मिला रात्रे, भूमिका यादव, श्रीमती प्रतिभा यादव, सरस्वती आदित्य, खिलेश्वरी महंत और संतोषी तंबोली उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *