देवघर में सास से बच्चों की देखभाल को लेकर झगड़ा:तीन बच्चों की मां ने गुस्से में खा लिया जहर, सदर अस्पताल में हो रहा इलाज

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के बैंगी बिशनपुर गांव में एक महिला ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद जैसे ही महिला की हालत बिगड़ी परिजन उसे देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस महिला की स्थिति में सुधार का इंतजार कर रही है। पुलिस महिला से बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटेगी। बच्चों की देखभाल को लेकर हुआ विवाद परिवार के सदस्यों के अनुसार माधुरी देवी के तीन बच्चे हैं। वह अकेले बच्चों की देखभाल में कठिनाई महसूस कर रही थीं। उन्होंने काम के दौरान अपनी सास से बच्चों की देखभाल में मदद मांगी। सास द्वारा मना करने पर माधुरी देवी ने गुस्से में आकर घर से बाहर जाकर विष का सेवन कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *