चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने टोंटो थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का एक डंप ध्वस्त कर दिया। टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम बामईबासा और गौबुरू के जंगली-पहाड़ी इलाके में यह कार्रवाई की गई। 16 जिलेटिन छड़ सहित कई विस्फोटक बरामद सुरक्षाबलों को डंप से 16 जिलेटिन छड़, 2 डेटोनेटर, 1 फ्यूज, 5 किलोग्राम अर्ध तरल विस्फोटक और 3 केन आईईडी बरामद हुए। प्रत्येक केन आईईडी का वजन 3 किलोग्राम था। इसके अलावा 41 लोहे के छड़, 2 पाइप, 80 मीटर तार, 2 बैटरी और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी मिली। सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 2022 से सारंडा में चल रहा अभियान नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल समेत कई नक्सली नेता अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसी के मद्देनजर 2022 से गोईलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस के साथ कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की कई बटालियन शामिल हैं। नक्सल विरोधी अभियान अभी भी जारी है। ————————————- इस खबर को भी पढ़ें… जमशेदपुर में घर में मिली युवक की लाश:कमरे में चारों तरफ पड़े मिले खून के छींटे, भाई ने कहा- मृतक की पत्नी पर है शक जमशेदपुर में शुक्रवार को एक घर के कमरे में युवक की लाश मिली। युवक के शरीर से खून निकल रहा था। कमरे में चारों तरफ खून के छींटे मिले हैं। घटना सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडी कल्याण नगर की है। घटना के वक्त घर में युवक की पत्नी भी थी पर उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है। दरवाजा भी अंदर से बंद था। वहीं, मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई ने कहा-उन्हें भाई की पत्नी पर शक है। यह हत्या है, कोई दुर्घटना नहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर…


