रेवाडीह में शराब दुकान खोले जाने का किया विरोध

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव रेवाडीह के ग्रामीणों ने वहां पर शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रेवाडीह चौक पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को ट्रांसपोर्ट नगर के पास बायपास रोड में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी वार्ड में शराब दुकान को हटा कर इसी वार्ड में स्थानांतरित करने पर वार्ड वासियों में आक्रोश है। पहले भी ग्रामीणों के द्वारा उस जगह पर शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया गया था। उसी जगह से आइआइटी कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय और अटल विहार कॉलोनी, महादेव नगर और मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी आवाजाही करते है। पेंड्री वार्ड के लोगों ने यहां शराब दुकान नहीं खोलने की मांग पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *