रांची | कोकर स्थित आदर्श किड्स स्कूल में शुक्रवार से दो दिवसीय पोषण दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें शिक्षिकाओं ने बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों के साथ खाद्य पदार्थों को लेकर विचार विमर्श किया। विभिन्न प्रकार के पोषक खाद्य पदार्थ को बनाने का तरीका बताया गया। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुझाव दिए गए। विद्यालय प्रांगण में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल व स्कूल के सेक्रेटरी मौजूद थे।


