अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग में 3 हादसे, 5 की गई जान:NH 43 में बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला; खड़े पिकअप से टकराई बाइक

अंबिकापुर रायगढ़ मार्ग में 12 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसे हुए है। इसमें 5 लोगों की जान चली गई। नेशनल हाईवे 43 में शुक्रवार शाम हुए दो हादसों में 2 लोगों की जान चली गई। रघुनाथपुर चौकी के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे शंकर नागेश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीतापुर थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ पुल के पास खड़ी पिकअप से बाइक टकरा जाने से सुलेश माझी (20) ने दम तोड़ दिया। युवक के बड़े भाई की शादी थी और घर में मंडप भी सजा था। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं, सीतापुर क्षेत्र में सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम बच्चे की भी मौत हुई थी। टक्कर के बाद बोलेरो ड्राइवर भागा जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 43 में शुक्रवार देर शाम रघुनाथपुर चौकी के सामने अंबिकापुर से सीतापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो (क्रमांक सीजी 15 ईडी 2470) ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी तो बोलेरो सवार आर्मी जवान तरसुश खलखो (37) भागकर पुलिस चौकी में घुस गया। लोगों का दावा-आर्मी जवान चला रहा था बोलेरो मौके पर पहुंचे लोगों ने दावा किया है कि बोलेरो को आर्मी जवान तरसुश खलखो चला रहा था और गाड़ी की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण हादसा हुआ। बोलेरो में आर्मी जवान का परिवार सवार था। हादसे में मारे गए युवक की शिनाख्त बटवाही निवासी शंकर नागेश (35) के रूप में हुई है। बाइक सवार युवक पुलिस चौकी से निकलकर नेशनल हाईवे क्रॉस कर रहा था। रघुनाथपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिकअप से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदली शुक्रवार शाम हुए एक अन्य हादसे में प्रतापगढ़ में पुल के पास खड़ी पिकअप को बाइक (क्रमांक सीजी 14 एमएल 1654) में सवार युवक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं जिससे मौके पर मौत हो गई। युवक की शिनाख्त ग्राम उलकिया निवासी सुलेश माझी (20) के रूप में हुई है। सुलेश माझी के बड़े भाई की शादी तय हुई है और आज सुलेश के घर में मंडप का कार्यक्रम था। मंडप के दिन हादसे में सुलेश माझी की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज थी। संभवतः वह सड़क किनारे खड़े बोलेरो को नहीं देख पाया और उससे जा टकराया। सुबह हुई थी तीन की मौत नेशनल हाईवे 43 में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार मारुती XL6 वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। हादसे में मारे गए सुनील लकड़ा (35 साल), अस्मतिया (28 साल) अपने तीन माह के बच्चे के इलाज के लिए अंबिकापुर जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि तीन माह के बच्चे को निमोनिया हो गया था। बिशुनपुर के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर तीनों ने दम तोड़ दिया। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हादसे से परिवार सदमें में है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *