273 आवेदनों में से 108 का बना लर्निंग लाइसेंस

भास्कर न्यूज | सुकमा जिले में सुशासन तिहार के तहत नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान और त्वरित बनाकर आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को उसी दिन तत्काल लोनिंग लाइसेंस प्रदान किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तहत विभाग को कुल 273 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 108 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया जा चुका है। शेष आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरा करने के पश्चात कार्यालय में उपस्थित होने के लिए पत्र भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें भी समय पर लाइसेंस प्रदान किया जा सके। जिले में इस व्यवस्था को लेकर आमजनों में उत्साह है और लोग शासन की इस तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *