पलारी| सेजेस बोहारा में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत हेल्थ केयर ट्रेड के 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में इंटर्नशिप दी गई। प्रशिक्षण व्यावसायिक प्रशिक्षक पोषण साहू के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने बेड मेकिंग, मरीजों की देखभाल, जरूरी संकेतों की जांच, हैंड वाशिंग और लैब में सैंपल टेस्ट करना सीखा। इंटर्नशिप पूरी करने पर छात्रों को प्रमाण पत्र और राशि दी गई। इससे छात्रों में उत्साह दिखा।


