पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक क्रशर प्लांट की पोकलेन मशीन को अज्ञात बदमाशों ने जला दिया। दमदमी सोहेया पहाड़ के पास स्थित प्लांट में रात करीब 10:30 बजे यह घटना हुई। बाइक पर सवार तीन बदमाश प्लांट में घुसे। उन्होंने पोकलेन पर तेल डालकर आग लगा दी। लगभग 80 लाख रुपए की कीमत वाली यह मशीन आग की चपेट में आ गई। पांच दिन पहले क्रशर नहीं चलाने की दी थी धमकी प्लांट के गार्ड ने जब शोर मचाया तो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। प्लांट के मुंशी ने बताया कि पांच-छह दिन पहले भी बाइक पर दो लोग आए थे। वे पोकलेन की चाभी लेकर गए थे और क्रशर नहीं चलाने की धमकी दे गए थे। पुलिस मुंशी और गार्ड का बयान लेकर मामले की जांच कर रही क्रशर प्लांट के मालिक ने तुरंत हुसैनाबाद थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी के अनुसार, यह घटना पार्टनर के बीच विवाद से जुड़ी हो सकती है। पुलिस मुंशी और गार्ड का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। ———————————- ये भी खबर पढ़िए धनबाद में खड़ी कार में लगी आग:धनसार के कुम्हारपट्टी में पार्क की गई थी कार, जलकर हुई पूरी तरह खाक धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में देर रात में एक कार धू -धूकर जल गई। यह घटना बीते देर रात धनबाद के कुम्हारपट्टी की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। यह इक्को स्पोर्ट कार कुम्हारपट्टी के सूरज नामक युवक की बताई जा रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…


